
IBEX NEWS,शिमला।

थाईलैंड में होने वाले बीच कोर्फबाल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विनोद ठाकुर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ ने विनोद ठाकुर के अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए उनका चयन किया है। पांच से सात मई को होने वाले वर्ल्ड कप में विनोद अहम भूमिका निभायेंगे।
विनोद ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सरकाघाट में सुपरवाइजर के पद पर सेवारत हैं।

बतौर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विनोद ठाकुर ने कई पदक जीते हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम का कोच बनना उनके लिए गौरव की बात हैं। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल खेल में सबसे बेहतर कार्य कर रहे हैं।




