
IBEX NEWS,शिमला।
बीती रात रोहड़ू में चिडगाँव के सुंधा बोंडा ( ब्लॉक रोड़) में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हुआ।मिली जानकारी के अनुसार राजा राम के घर में रात लगभग 9 बजे आग लगी,आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है ,मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों और अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।





