
IBEX NEWS,शिमला।

नेपाली एकता मंच के लोगों ने राजस्व एवम् बाग़वानी मंत्री का स्वागत कुछ इस तरह किया।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला किन्नौर में गर्म पानी ठोपन में रारंग व खादरा गांव के स्वयं सेवी संस्था के लोगों ने राजस्व बागवानी एवं जनजाति विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत किया । इस अवसर पर गर्म पानी के पास किनौरी लोकल डिश व अन्य दुकानें बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने रखी हैं। राजस्व बागवानी एवं जनजाति विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी की माँगों को ध्यानपूर्वक सुना और लोगों को आश्वस्त किया।







