
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के न्यूगलसरी में दोपहर के वक्त दोबारा भारी लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सेब से लदी दो गाड़ियां आ गईं।
इससे लाखों रुपए का सेब बर्बाद हो गया और गाड़ियां भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हआ।सूचना के अनुसार, बीती रात डेढ़ बजे के करीब भी न्यूगलसरी में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद शिमला किन्नौर एनएच-5 बाधित हो गया था। सुबह के वक्त सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया था, लेकिन दोपहर के बाद यहां फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ। मौके पर बार-बार पहाड़ी से पत्थर व चट्टानें गिर रही हैं। इससे न्यूगलसरी में खतरा बना हुआ है।




