
इस हादसे में चालक सहित दो लोगों को चोटें आई है।
IBEX NEWS,शिमला।
शिमला में बीती शाम सड़क हादसा हो गया। RTO दफ्तर के समीप एक ट्रक (आइशर) पहले सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया। बाद में पहाड़ी से नीचे मकान के लेंटर पर गिर गया।इस हादसे में चालक सहित दो लोगों को चोटें आई है। घायलों को IGMC अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक पहाड़ी से नीचे पलटने के बाद लेंटर पर टहल रही लड़की को भी गाड़ी के शीशे से हल्की चोट आई है।ट्रक की गाड़ी से टक्कर और पहाड़ी से नीचे गिरने का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया। अब यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।




