
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल सरकार पूर्व जयराम गवर्नमेंट की फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट के खिलाफ श्वेत पत्र लाने जा रही है। इसका ड्राफ्ट आज डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में फाइनल किया जाएगा। इसमें कृषि मंत्री चंद्र कुमार और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सदस्य हैं।सूत्रों की मानें तो 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इस व्हाइट पेपर को प्रस्तुत किया जा सकता है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट को फाइनल कर दिया है, क्योंकि बीते 9 जून की कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में श्वेत पत्र को एक महीने में फाइनल करने के निर्देश दिए गए थे। मगर, राज्य में आई आपदा के कारण रिपोर्ट फाइनल करने में देरी हुई।




