
IBEX NEWS,शिमला।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में मॉडल गो सदन बनेंगे। पायलट आधार पर किसी एक जिले को चुनकर इसका निर्माण होगा। इसके बाद अन्य जिलों में मॉडल गौ सदन का निर्माण होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि गायों का भी हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इसको लेकर कृषि विभाग को कहा गया है। सीएम ने कहा कि गर्म और सर्द इलाकों में कैसे सदन बनें, इसको लेकर भी अलग-अलग मॉडल बनाए जाएंगे। उन्होंने सड़कों पर पशुओं को लावारिस छोड़ने पर चिंता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नियम 130 के तहत दी।




