
IBEX NEWS,शिमला।


NH5 निगुलसरी फिर भूस्खलन से बाधित ही गया है। यहाँ लगातार पत्थर गिर रहे हैं और पूरी सड़क पर पहाड़ खिसक कर यातायात को बाधित कर दिया हैं । परिणामस्वरूप दोनों और गाड़ियों के रेलमपेल है और लोग फिर से परेशान। अभी भी पत्थरों के गिरने का क्रम जारी है।


अगस्त माह ने भी हिमाचल प्रदेश के ज़िला किन्नौर NH 5 निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से 400 मीटर तक अवरूद्ध हो गया था। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह यहाँ रोड क्लीयरेंस के लिए ख़ुद मोर्चा सम्भाल चुके है।
उच्च तकनीक कीROC और अन्य मशीनें मँगवाई गई। तब दस दिन बाद रोड क्लियर हुआ। उसके वाद फिर भी आये दिन ये मार्ग लोगों की परेशानी जा सबब बन गया है।




