
IBEX NEWS,शिमला।
शिमला के साथ लगते पटगेहर में बीती शाम JCB मशीन गहरी खाई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत्त हो गई, जबकि ऑपरेटर प्रेम चंद घायल हो गया है।IGMC शिमला में उपचार वह उपचाराधीन है। मृतक का नाम बंटी ठाकुर है। मंगलवार शाम करीब छह बजे जेसीबी मशीन से पटगेहर में लिंक रोड़ बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी ऑपरेटर ने मशीन ने नियंत्रण खोया और हादसा हो गया।





