
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला शिमला में एक कार गहरी खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार बाप-बेटे की मौत हो गई और 2 बच्चों सहित परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, IGMC में मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
यह हादसा शनिवार देर शाम शिमला-सुन्नी सड़क पर बल्देयां के समीप हुआ।मृतकों की पहचान 72 वर्षीय ईश्वरदास व उनके बेटे बाल कृष्ण (42) निवासी कथोग गांव, करसोग मंडी के रूप में हुई है।बिजली बोर्ड से रिटायर्ड पिता ईश्वरदास की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे बाल कृष्ण ने IGMC में दम तोड़ा। बाल कृष्ण की पत्नी रक्षा और उनके 2 बच्चों विपुल (12) व हर्षित (10) को गंभीर चोटें आईं हैं। तीनों का IGMC शिमला में इलाज चल रहा है।




