IBEX NEWS,शिमला। किन्नौर पुलिस इस जिला को नशा मुक्त बनाने व नशा माफियाओं को खत्म करने के लिए विषेश अभियान के अन्तर्गत समय-समय पर नशा माफियाओं की धर पकड़ कर इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करती रही है। इसी अभियान के तहत दिनांक 12-03-2024 को थाना मूरंग के अंतर्गत मु0 आ0 प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ठोपन रापचीक ढाबा के पास NH-05 पर नेपाली मूल के दिनेश शाही पुत्र श्री अली बहादुर शाही निवासी करनाली आँचल नेपाल को ND&PS Act के अन्तर्गत पकड़ा व 1 किलो 78 ग्राम अफीम को जब्त किया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया व आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई ।
पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने आगे कहा है जिला पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम हेतू इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Administrator
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.