
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पधर के कोटरोपी स्थित सदवाड़ी मोड़ के पास चलती कार में अचानक आग भड़क गई। कार में सवार पर्यटक राजस्थान के जयपुर से हिमाचल घूमने आए थे। जो धर्मशाला से वापस कुल्लू मनाली जा रहे थे। अचानक ही कार में आग भड़क गई।कार में सवार दोनों यात्री मुस्तैदी से बाहर निकले। इसके बाद कार चंद मिनटों में ही जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम वहां भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई बताई जा रही है। राजस्थान के जयपुर निवासी कार सवार अरुण चौधरी और अमन यादव ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बीते सोमवार को ही हिमाचल घूमने आए थे।




