
दारचा से शिंकुला होकर लेह की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय ज़िला लाहौल स्पीति पुलिस ने शिकुंला टॉप में फंसे 10 मजदूरों को रेस्क्यू किया है। शनिवार को 10 मजदूर दारचा से शिंकुला होकर लेह की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे। शिंकुला टॉप में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उसी समय बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद यह मजदूर भूखे-प्यासे ठंड में यहां फंस गए। मजदूरों के फंसने की सूचना पुलिस चेक पोस्ट दारचा को मिली। एक टीम शिंकुला टॉप की ओर रवाना हुई।




