
IBEX NEWS,शिमला।
एक महिला ने अपने पति पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने घटना के बाद इसे एक हादसे का रूप देने की भी कोशिश की । पुलिस ने सख़्ती से जाँच की तब जाकर कलई खुल गई ।
मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जा है। यहाँ कुल्लू के माहिली में एक महिला ने अपने पति पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने घटना के बाद इसे एक हादसे का रूप देने की भी कोशिश की। आरोपी महिला ने इस घटना में पति को बाथरूम में गिरकर हुई मौत करार देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस छानबीन में घटना का खुलासा हुआ है।




