हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बने श्रीकांत शर्मा ।संजय टंडन होंगे सह प्रभारी।

Listen to this article

जेपी नड्डा ने की नियुक्तियां।

IBEX NEWS,शिमला।

श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। इस अक्षर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्होंने बधाई भी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की है। उन्होनें कहा कि चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा को भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी तथा संजय टण्डन जी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। समस्त भाजपा परिवार श्रीकांत शर्मा व संजय टण्डन को बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकांत शर्मा दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बने हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने इन्हें इस बार लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। इनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में में चुनाव लड़ा गया है और भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतने में सफल हुई। संजय टण्डन भी लगातार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी बने हैं।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि श्रीकांत शर्मा जी उŸार प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान में मथुरा विधानसभा से विधायक हैं।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इससे पूर्व अविनाश राय खन्ना जी हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। उनके मार्गदर्शन एवं राजनैतिक अनुभवों से हिमाचल भाजपा का संगठन और अधिक सुदृढ़ हुआ और संगठन शक्ति को बल मिला। हिमाचल भाजपा के लिए उनका योगदान सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।

WhatsApp Group Join Now