
विजिलेंस ने ऊना निवासी राज शर्मा को चंडीगढ़ में दबोचा। ऊना थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू ।
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला ऊना में विजिलेंस टीम ने RTI एक्टिविस्ट को 25 लाख रुपए की रंगदारी के साथ गिरफ्तार किया है । ऊना निवासी राज शर्मा को चंडीगढ़ में दबोचा और ऊना थाना में मामला दर्ज कर विजिलेंस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार, राज शर्मा ने दो स्टोन क्रशर संचालकों से 75 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। ऐसा नहीं करने पर उसने कोर्ट में केस करने की धमकी दी थी। क्रशर संचालक रोहन विज और गुरसाजन वेदी ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी।इसके बाद विजिलेंस ने राज शर्मा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। राज शर्मा 75 लाख में से 25 लाख की पहली किश्त लेने को तैयार हो गया और विजिलेंस ने उसे चंडीगढ़ से रकम के साथ गिरफ्तार किया है।





