
IBEX NEWS,शिमला।

आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संदर्भ में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि नंदिता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के रूप में कार्य करते हुए सरकार के अधीन किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगी।
सिवाय इसके कि उनको सचिवालय में निर्वाचन विभाग के प्रभारी सरकार के सचिव पदाभिहित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार देख रहे IAS अधिकारी मनीष गर्ग को रिलीव करने को कहा है। उनकी नियुक्ति भारतीय निर्वाचन आयोग में नई दिल्ली में हुई है।




