
IBEX NEWS, शिमला।
आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी) के पद पर आसीन जिला किन्नौर के मेबर गांव से संबंध रखने वाले अशोक कुमार नेगी ने केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) वाराणसी में कुलपति प्रोफेसर वङछुग दोर्जे नेगी से भेंट की। इस अवसर पर दोनों और से उच्चतम पद पर आसीन होने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । जनजातीय ज़िला किन्नौर के विकास पर भी इस अवसर पर चर्चा की।






