पुलिस अधीक्षक जिला L& S द्वारा पुलिस चौकी कोकसर का किया औचक निरीक्षण। चौकी के सभी कार्यों का विस्तृत समीक्षा की और पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति द्वारा पुलिस चौकी कोकसर का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी के सभी कार्यों का विस्तृत समीक्षा की और पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तत्परता और निष्पक्षता से करें।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी में उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की भी जांच की और आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now