
DAV पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ के छात्रों ने राज्य स्तरीय DAV शूटिंग प्रतियोगिता जो इन्दिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 27 से 28 सितम्बर को आयोजित की गई थी, जिसमें एयर राइफल स्पर्धा में अरनिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा आरूश लोकटस ने कास्यं पदक प्राप्त किया।


राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो पालमपुर में आयोजित की गई थी, उसमें DAV रिकांग पिओ की छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्र वर्ग में उप-विजेता रहें।
DAV रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उन्हें विद्यालय की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।




