
IBEX NEWS,शिमला ।
आज, दिनांक 27/01/2025 को किन्नौर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत JSW कंपनी के सहयोग से बस स्टैंड टापरी में टैक्सी, ट्रक, बस चालक, सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों और अन्य लोगों को शराब पीकर और तेज़ रफ्तारी से गाड़ी न चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहनों में सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।




