
IBEX NEWS,शिमला ।
राज्य सरकार ने IGदक्षिणी रेंज जेपी सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर ये पदोन्नति हुई है। IPS अधिकारी जेपी सिंह के नए नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। दूसरी तरफ़ सरकार ने 2 पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।जिसके अनुसार आईपीएस अधिकारी रमेश छाजटा को पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला और पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) स्टेट विजिलेंस वीरेंद्र कालिया को पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय तैनाती दी है।




