
IBEX NEWS,शिमला
अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 66/22 के.वी सब स्टेशन नाथपा की मुरम्मत कार्य के चलते भावा वैली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों भावानगर, सोल्डिंग, बरी, पोंडा, डेट सुंगरा, नाथपा, तारंडा, सुंगरा, पानवी, जानी, रामनी, तथा चगांव में 02 फरवरी, 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।




