
IBEX NEWS,शिमला/केलांग/पालमपुर: लाहौल-स्पीति जिले के मडग्राम (नामू) गांव के प्रगतिशील किसान प्रेम चंद को भारतीय सजावटी बागवानी सोसायटी (ISOH) और फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग डिवीजन, आईसीएआर-आईएआरआई, पूसा, नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा पालमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन (National Level Conference) में ‘रोज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
ISOH और IHBT की चयन-सह-खोज समिति ने सजावटी बागवानी (Ornamental Horticulture) एवं संबंधित उद्योगों के क्षेत्र में शैक्षणिक, शोध और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। इस चयन को डॉ. एस.के. मल्होत्रा, कुलपति, एमएचयू, करनाल और अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया गया है।
पालमपुर में हुआ राष्ट्रीय सम्मान समारोह
यह पुरस्कार 18 फरवरी 2025 को CSIR-IHBT, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित ट्यूलिप फेस्टिवल और बल्बनुमा सजावटी फूलों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया गया।




