
IBEX NEWS, शिमला ।
पिछले कई दिनों से चल रही पटवारी-कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुई संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ की बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। जिससे लोगों को राहत मिली है ।पटवारी-कानूनगो महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है। कल से सभी पटवारी-कानूनगो दफ्तरों में काम पर लाैट जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट कैडर को लेकर सरकार व महासंघ के बीच कहीं न कहीे अविश्वास पैदा हो गया था जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। कहा कि बैठक में राज्य कैडर की अधिसूचना पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि पहले की तरह पटवारी-कानूनगो के भर्ती एवं पदोन्नति नियम प्रभावी रहेंगे। कोई भी हित प्रभावित नहीं होगा, जब तक आरएंडपी नियम नहीं बदले जाते। इस संबंध में सीएम ने भी गगल में आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार की ओर से पटवारी-कानूनगो का राज्य कैडर करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके विरोध में पटवारी-कानूनगो पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए थे।




