
बस पार्क करने के बाद सड़क के दूसरे किनारे जा रहे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेली राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
IBEX NEWS,शिमला ।
सुंदरनगर डिपो के दिल्ली-मंडी रूट पर कार्यरत एक बस के चालक की एक दुखद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बीती रात लगभग 2 बजे की चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में घटी है । मृतक चालक की पहचान 50 वर्षीय बेली राम के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बनौण गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, चालक बेली राम ने यात्रियों से भरी दिल्ली से मंडी आ रही HRTC की बस को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर काउंटर पर पार्क किया और फिर सड़क के दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेली राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।




