
IBEX NEWS,शिमला ।
पंचायत भवन, छितकुल में मौसमी पुलिस चेक पोस्ट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर SDPO भावानगर, राज कुमार (HPS), SHO पुलिस थाना सांगला भरत सिंह, थाना सांगला के अन्य पुलिस अधिकारीगण, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।


इस मौसमी पुलिस चेक पोस्ट का उद्देश्य, बढ़ती हुई टूरिस्ट संख्या के मद्देनज़र ट्रैफिक प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा स्थानीय जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। यह चेक पोस्ट इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगी।
छितकुल में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए चौकी खुलने से छितकुलवासी खुश है।प्राचीन बौद्ध मंदिर में सातवीं सदी की एक मूर्ति है। अष्टधातु की कई मूर्तियां हैं। हाथी दांत की भी विशेष बुद्ध मूर्ति स्थापित है। माता के मंदिर में भी सदियों पुरानी मूर्तियां हैं। बौद्ध मंदिर में वर्ष 2003-04 में एक बार मूर्ति चोरी हो चुकी है। एक मूर्ति की कीमत अरबों रुपये बताई गई थी।
- यहां पुलिस नहीं, गांव के नौजवान करते रहे हैं अरबों की संपत्ति की रखवाली
किन्नौर की सांगला घाटी के अंतिम छोर पर बसे इस गांव में अरबों रुपए की संपत्ति के सुरक्षा की जिम्मेदारी यहां के युवाओं के जिम्मे रही है। भारत तिब्बत सीमा से सटे छितकुल गांव में चार सौ साल से भी पुराने बौद्ध मंदिर और स्थानीय देवी छितकुल के मंदिर हैं। यहां अरबों रुपए की मूर्तियां हैं।सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम स्थापित नहीं हो पाई है। बौद्ध मंदिर में तिब्बतियन स्टाइल की थंका पेंटिंग है। बताते हैं कि यह उतनी ही पुरानी है जितना कि मंदिर।स्थानीय वासियों का कहना है कि आर्कियोलॉजिकल एवं सर्वे ऑफ इंडिया की टीम यहां के इतिहास का संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए पहुंची तो थी, मगर अब तक मंदिर की सही वास्तविकता का अंदाजा दंत कथाओं और ऐतिहासिक किताबों पर ही आधारित है।गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उनके पूर्वज भी दोनों मंदिरों को सालों पुराना और वंशज की परंपराओं को जोड़कर बताते रहे हैं। बताते हैं कि बौद्ध मंदिर एक बार ग्लेशियर की चपेट में भी आया था। तब बसैन खानदान के पूर्वज ने इसे सहेजा था।




