
IBEX NEWS,शिमला ।
आज दिनांक 02.06.2025 (सोमवार) को पुरानी पुलिस लाइन में जिला पुलिस द्वारा सामान्य परेड आयोजित की गई। इस परेड का निरीक्षण रश्मी शर्मा, HPPS, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों को अनुशासन, ड्यूटी के प्रति सजगता और दक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
जिला पुलिस द्वारा निरंतर इस प्रकार की परेड एवं अभ्यासों के माध्यम से पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन को सुदृढ़ किया जा रहा है।




