
IBEX NEWS,शिमला ।
ज़िला किन्नौर के ग्याबुंग में चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है ।लाखों ₹के सोने चाँदी के चोरी किए आभूषणों सहित चोरों को दबोचा है और नेपाली मूल के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है और उनसे चोरी किए आभूषणों को भी बरामद कर लिया है ।ग्याबुंग गांव के एक घर में घुसकर इन चोरों नेटवारदात को अंजाम दिया था ।
30 मई को किन्नौर के ज्ञाबुंग गाँव के एक निवासी द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें उनके घर से लगभग 3,26,000 मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की बात कही गई थी। इस शिकायत के आधार पर थाना पूह में एक मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, थाना पूह की पुलिस टीम द्वारा तीन नेपाली मूल के संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और उनसे चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।




