
IBEX NEWS,शिमला ।
दिनांक 02.06.2025 को अभिषेक एस., पुलिस अधीक्षक, जिला किन्नौर द्वारा “अपना विद्यालय योजना” के अंतर्गत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर “किशो कानून- किशो अधिकार” अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, विद्यार्थियों की रुचियों (हॉबीज़) और पुलिस भर्ती से जुड़ी जानकारियाँ भी, उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर स्वरूप साझा की गईं । इस संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे थे, जिससे विद्यार्थियों को एक समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ।




