
IBEX NEWS,शिमला ।
मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना सुबह 11:00 बजे के आसपास की है। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंच स्थिति को देखते हुए तुरंत सुल्तानपुर पुलिस चौकी, अग्निशमन विभाग को बताया नतीजन खड्ड में डूबे युवकों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ किया तो एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी की पहचान नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा के रूप में हुई है। जबकि, दूसरा युवक लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जुटे हुए हैं। बुधवार सुबह 11:00 बजे चुराह उपमंडल के चांजू गांव के दो युवक नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा और अंकू मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे थे । पानी की गहराई का सही अनुमान न होने पर डूबने लगे। पानी में हाथ-पांव मारने पर नितेश उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। लेकिन, उसे बचाने के चक्कर में वह भी डूबने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों को डूबता देख खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे अन्य युवा भाग खड़े हुए। महज कुछ युवकों ने दोनों को बचाने के लिए तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को अवगत करवाया।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को अवगत करवाया।
मृतक नितेश चंबा कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है और अंकू अपने पिता के साथ मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद अपने दोस्त नितेश के क्वार्टर में छोड़ उसके संग नहाने के लिए निकला था।पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की मौत हो गई है। एक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, लापता युवक की तलाश की जा रही है।




