
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला चंबा में बुधवार को दो युवक नहाते समय डूब गए। एक का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन दूसरे युवक की तलाश की जा रही थी। वहीं, वीरवार सुबह दूसरे युवक का शव भी स्थानीय युवाओं ने ढूंढ निकाला है।वीरवार सुबह उसे खोजने के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और खड्ड के मध्य में स्थानीय युवकों ने लापता युवक को ढूंढ निकाला। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता युवक को भी ढूंढ निकाला गया है। पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।दीगर हो कि ग्राम पंचायत मंगला की ओडरा खड्ड में लापता वीरेंद्र को स्थानीय युवाओं ने हादसे मके बाद बुधवार को ही ढूंढ निकाला था । बुधवार सुबह ग्यारह बजे के करीब चुराह विधानसभा क्षेत्र के चरडा निवासी दो युवक नितेश और वीरेंद्र ओडरा खड्ड में नहाने गए थे। जहां पर दोनों डूब गए। एक का शव स्थानीय लोगों ने तलाश लिया था और आज दूसरे युवक का शव भी मिल गया है ।




