
IBEX NEWS,शिमला ।
पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस. द्वारा पुलिस चौकी कटगांव के अंतर्गत पाँच पंचायतों के प्रधान व उप-प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की ।इस दौरान नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए चिट्टा जैसे घातक नशों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी । नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने व बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की गई।


अन्य राज्यों से आए मजदूरों व विशेष रूप से कश्मीरी नागरिकों का थाना में पंजीकरण अनिवार्य बताया गया। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने, साइबर अपराधों से बचाव व “डिजिटल अरेस्ट” के बारे में जागरूकता, तथा Drunk & Drive से बचने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई। साथ ही, आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।




