
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है।सीएम सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटना पड़ रहा है। सुक्खू सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया। प्रदेश में सुक्खू सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बुधवार को हाईकमान से मिलने नई दिल्ली में में है CM से पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल से चर्चा करके लौटे हैं। इनके बाद सीएम भी दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। इससे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सूत्र बताते हैं कि विनय कुमार के नाम पर सीएम सुक्खू ने भी दिल्ली में बीती शाम को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से लंबी चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट में खाली पड़े एक पद को भरने, विभिन्न बोर्ड निगमों में तैनाती जैसे मसलों पर विस्तृत चर्चा की है।।सीएम सुक्खू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मीटिंग करेंगे, लेकिन इन दोनों नेताओं से मीटिंग नहीं हो सकी। सीएम आज दोपहर तक दिल्ली से शिमला लौट सकते हैं।




