
IBEX NEWS,शिमला
स्वर्गीय शेरब छंडुप सेवानिवृत DIG, BSF एक प्रसिद्ध वीरनायक व कुशल पर्वतारोही रहे हैं, जिनकी उपलब्धियां अद्वितीय हैं। फौज व पुलिस श्रेणी में 56 वर्ष की आयु में उन्हें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर एवरेस्ट पर्वत चढ़ने का गौरव प्राप्त है।

सैन्य कुशलता के आधार पर उन्होने कारगिल युद्ध में BSF बटालियन का कमांड किया और जीत हासिलकी। उन्हें दो बार राष्ट्रपतिपदक से सम्मानित किया गया। शिक्षा में गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने व लोगों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए किन्नौर पब्लिक स्कूल स्थापित करने व संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निःसन्देह उनका जीवन आदर्श, एवम प्रेरणादायक है। दिनांक 20-06-2025 को उनकी याद में किन्नौर पब्लिक स्कूल के परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें किन्नौर के 9 प्राइवेट विद्यालयों के 18 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा मुख्य अतिथि के तौर पर स्वर्गीय श्री शेरब छंडुप जी की धर्म पत्नी श्रीमती इन्द्रिरा जी व उनके दामाद श्री रविकांत जी Deputy Commandant B.S.F. मौजूर रहे। इस समारोह में विजेता विद्यार्थियों को श्री शेरब नेगी मेमोरियल ट्राफी से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ।



प्रथम – ओजस्वी बिशष्ट (किन्नौर पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ
- द्वितीय – एलिस (शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला)
तृतीय – अनामिका (हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ
किन्नौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या दमयंती नेगी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में बोलने की प्रतिभा को उजागर करना, उनमें आत्म विश्वास लाना और भाषा ज्ञान को विकसित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से नई पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति से जुड़ी रहती है और उसके प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।




