
राज्य सरकार से मेरा निवेदन है कि प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।
IBEX NEWS,शिमला ।
आपदा के इस दौर में बगस्याड़ के सभी परिवारजनों के साथ खड़ा हूं, आप सभी अपनी हिम्मत बनाए रखें, निश्चित रूप से हम मिलकर इस बुरे वक्त से शीघ्र बाहर निकलने में सफल होंगे।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान कहा कि परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू देखकर मन बहुत दुःखी है।

भारी बारिश के कारण सराज के अंतर्गत बगस्याड़ क्षेत्र में कई घर और गौशालाएं नष्ट हो गई हैं।खासकर शरण गांव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
किसानों-बागवानों के कई बीघा सेब के बगीचे व खेत भूस्खलन की चपेट में आए हैं। कई परिवार बेघर हो गए जोकि शिविर में रहने को मजबूर हैं, ऐसा मंजर देखकर भावुक हूं।
राज्य सरकार से मेरा निवेदन है कि प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।




