
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक मानसून के कहर से 37 लोग जान गंवा चुके हैं और 40 लोग लापता हुए हैं, जिनमें मंडी क्षेत्र से 34 लोग शामिल हैं। तलाश के लिए अभियान जारी है।407 करोड़ ₹ से अधिक की सरकारी संपत्ति को नुक़सान हुआ है। नुक़सान का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह बात विशेष सचिव राजस्व डीसी राणा ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान आई आपदा में राहत व बचाव कार्य में प्रमुख में लोगों के मिट्टी में दबने व पानी में बहना सबसे बड़ी चुनौती है।
बीते 2 दिनों में 164 जानवरों की जान गई तथा 154 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 106 पशुघर तबाह हुए हैं। अब तक राज्य में 14 पुलों के साथ-साथ 31 वाहनों क्षतिग्रस्त हुए है ।
राज्य में 5 रिलीफ कैंप चलाए जा रहे हैं, जिनमें 357 लोग रह रहे हैं। मानसून के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 26 लोगों की मौत हुई है।




