
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि थुनाग उपमंडल के रुकचुई, भराड़ और पियाला देजी गांवों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।



एनडीआरएफ और ज़िला प्रशासन की टीमें विषम परिस्थितियों के बावजूद लगातार मोर्चे पर डटी हैं। अब तक 65 पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।



मैं स्वयं हालात की नियमित निगरानी कर रहा हूँ, और सुनिश्चित कर रहा हूँ कि हर प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध और समुचित सहायता पहुँचे।
इन कठिन परिस्थितियों में धरातल पर कार्य कर रहे सभी कर्मियों, अधिकारियों और राहत दलों का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। आपकी निस्वार्थ सेवा ही हिमाचल की सबसे बड़ी ताक़त है।





