

IBEX NEWS,शिमला ।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 6जुलाई से बारिश का पूर्वानुमान है ।जमकर मेघ बरसेंगे । कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।




जिला मंडी और कांगड़ा जिला में ऑरेंज अलर्ट बताया है। चंबा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर में यलो अलर्ट है। 7 जुलाई को 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। 8 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी बारिश का अनुमान है ।



