
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार को एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रोहतांग टनल के साथ रानीनाला के पास कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिरी। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू में मनाली के रानीनाला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।




