
शिमला, 21 जुलाई
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिला प्रशासन ने इसको देखते हुए जलोग, चोपाल, जुब्बल, रोहड़ू और कुमारसैन उपमंडलों में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ियों को आज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा, भूस्खलन की आशंका और खराब सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लागू किए गए हैं।
उपमंडल जलोग (सुन्नी ) में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। चोपाल में सुरक्षा कारणों से सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए हैं।
जुब्बल उपमंडल में भी लगातार बारिश को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
रोहड़ू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र की सड़कें और मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।
कुमारसैन उपमंडल में भी बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेज आज नहीं खुलेंगे।
प्रशासन की अपील:
स्थानीय लोग मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।




