
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला किन्नौर में लगातार बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए पागल नाला क्षेत्र में बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैनात JCB मशीन से सड़क मार्ग को साफ करने और मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है,ताकि स्थानीय लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
स्थानीय प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब तक रास्ता पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




