
IBEX NEWS,शिमला/सोलन, 21 जुलाई
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का असर अब प्रमुख सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। टूटू (शिमला) से कुनिहार (सोलन) रोड पर सोमवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय लोग अपने दैनिक कार्यों और दफ्तरों की ओर जा रहे थे कि तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे पूरी सड़क अवरुद्ध हो गई।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
इस भूस्खलन में कोई भी व्यक्ति या वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया, जो एक राहत की बात रही।
🚜
मौके पर पहुंची JCB, राहत कार्य जारी
स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत JCB मशीन को मौके पर भेजा गया, जो मलबा हटाने का काम कर रही है। हालांकि, बारिश अभी भी जारी है और पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है।
📣
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह से साफ न हो जाए, इस मार्ग पर यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें।
मौसम विभाग ने आज सोमवार को 6 जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हु़ए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। चंबा, कुल्लू और शिमला जिला में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।
23 जुलाई को ऊना और बिलासपुर जिला में भारी बारिश की संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है और हमीरपुर, मंडी और सोलन जिला में यलो अलर्ट दिया गया है।
कल सिरमौर और सोलन जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी है।






