
IBEX NEWS,शिमला,मंडी, 21 जुलाई (सुबह 10:00 बजे)
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मंडी ज़िले की अनेक प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी पुलिस ने ताज़ा रोड अपडेट जारी करते हुए कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने की जानकारी दी है, जबकि कुछ पर एकतरफा यातायात ही संभव है।
बंद मार्ग (Blocked Roads):
- मंडी – कुल्लू via पंडोह:
- डवाड़ा और कैंची मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद।
- मंडी – जंजैहली
- जंजैहली – रामपुर:
- कई स्थानों पर छोटे भूस्खलन।
- करसोग – जंजैहली
- कमांड – प्राशर:
- बागी नाला में जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद।
- जोगिंदर नगर – धरमपुर:
- राडा के पास बाढ़ और कीचड़ के कारण अस्थायी रूप से बंद।
- धरमपुर – संधोल:
- कोठुवन में बंद।
- मंडी – कोटली:
- साटोल में बंद, हालांकि साध्याणा से बायपास खुला है।
- कोटली – धरमपुर:
- लागधर में बंद।
आंशिक रूप से खुली सड़कें (Through with caution):
- जोगिंदर नगर – पधर – मंडी (NH-154):
- लवांडी ब्रिज के पास भूस्खलन, एकतरफा यातायात चालू।
- सुंदर नगर – बिलासपुर:
- भवाणा टनल के पास एकतरफा यातायात चल रहा है।
- मंडी – करसोग
- धरमपुर – सरकाघाट
प्रशासन की अपील:
मंडी पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।





