
IBEX NEWS,शिमला,रिकांगपिओ, 20 जुलाई
किन्नौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU किन्नौर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शोंगठोंग पुल के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति से 80 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी जिला कुल्लू का रहने वाला है।
इस संबंध में पुलिस थाना रिकांगपिओ में FIR संख्या 57/25, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है NDPS एक्ट की धारा 20?
यह धारा नशीले पदार्थों के कब्जे, बिक्री और उत्पादन को नियंत्रित करती है। दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है।

SIU की सतर्कता से पकड़ में आया आरोपी
SIU (Special Investigation Unit) की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। टीम ने समय पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शोंगठोंग पुल के पास से धर दबोचा।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।




