
IBEX NEWS,शिमला ।
आज पुलिस उपमंडल रोहडू की विशेष टीम ने गश्त के दौरान खूफिया सूचना के आधार पर , एक व्यक्ति- बासुदेव उम्र 28 वर्ष जो कि मखीनाला, रोहड़ू का निवासी है को 3.02 gram Chitta के साथ नया बस अड्डा के पास गिरफ्तार किया।
थाना रोहड़ू में अरोपी के खिलाफ़ NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आग़ामी कार्यावाही की जा रही है ।
जिला शिमला के पुलिस उपमंडल रोहड़ू में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है । पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही से नशा तस्करों की कमर टूट रही है ।




