
इस फ़ेहरिस्त में डॉक्टर राजेश गुलरी, CMO , कांगड़ा, धर्मशाला,डॉ. धरम सिंह वर्मा MS ज़ोनल हॉस्पिटल मंडी,डॉ. सोनम जी . नेगी, CMO, किन्नौर को संयुक्त निदेशक केपद पर प्रमोशन मिली है ।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को जॉइंट डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नतियाँ वेतन मैट्रिक्स लेवल-28 (₹2,09,600/- तक) के अनुसार की गई हैं।
इस फ़ेहरिस्त में डॉक्टर राजेश गुलेरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा, धर्मशाला,डॉ. धरम सिंह वर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, ज़ोनल हॉस्पिटल मंडी,डॉ. सोनम जी . नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, किन्नौर को प्रमोशन मिली है ।

इनकी नियुक्ति का प्रभाव तत्काल रूप से होगा या फिर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से माना जाएगा — जो भी पहले हो।
हालाँकि, इन पदोन्नतियों को लेकर आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये न्यायालय में लंबित याचिकाओं (CWP No. 1502/08, 1101/2023, आदि) के अंतिम निर्णय के अधीन होंगी।




