
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर के पूर्बनी गाँव से एक भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना किन्नौर कैलाश यात्रा में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। निःशुल्क भोजन, ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा देकर मानवता की एक मिसाल कायम की।




ग्राम पंचायत पूर्बनी की प्रधान जमुना आजयान और गांव के हर एक नागरिक ने इस राहत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तांगलिंग गाँव की तरफ से भी इसी तरह का सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग के कई स्थानों पर गंभीर क्षति हुई है। जिला प्रशासन ने यात्रा को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। बारिश के कारण लगभग 500 से अधिक श्रद्धालु मिलिंग खट्टा सहित कई क्षेत्रों में फंस गए थे। प्रशासन ने देर रात से बचाव अभियान शुरू किया था।


यह सिर्फ रेस्क्यू नहीं, मानवता की सेवा है।
किन्नौर के पूर्बनी गाँव के संजय कुमार पुत्र सुशील कुमार, रोहित कुमार पुत्र कमल कुमार ने किब्बर से डेढ़ किलोमीटर आगे एक लापता यात्री को सुरक्षित ढूंढ़ निकाला।





