
CCTV से लेकर SIT तक—शिमला पुलिस ने लिखी रेस्क्यू की सफलता कहानी ।कैलिफोर्निया नंबर से कॉल, हिमाचल में अपहरण केस का खुलासा
IBEX NEWS,शिमला ।
शिमला पुलिस ने बिशप कॉटन स्कूल (BCS), शिमला के तीन 11 वर्षीय छात्रों—अंगद (करनाल ), रितेंद्र(मोहाली), और वेदांश(कुल्लू )—को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे।

छात्रों को कोटखाई के कोकुनाला गाँव से बरामद किया गया। कोकुनाला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है। इनपुट एक संदिग्ध वाहन से प्राप्त हुआ, जिसने जांच को दिशा दी।जिसे शिमला पुलिस के सघन प्रयास और छह घंटे के अथक परिश्रम के बाद वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया ।इस पूरे अन्वेषण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिक नवदीप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया ।


थाना प्रभारी सदर, धर्म सेन, इसमें मुख्यत सभी शहर के अधिकारी और थाना प्रभारी न्यू शिमला , सीसीटीवी टीम तथा डीसीआरबी टीम की भूमिका रही । पूर्व की भाँति स्पेशल टीम (SIT) ने हमेशा की तरह आपराधिक अन्वेषण में अपनी दक्षता और शानदार अनुभव का परिचय दिया है।शिमला के पुलिस अधीक्षक
संजीव कुमार गांधी ने जानकारी जारी की है और बताया है कि थाना प्रभारी ठियोग, कोटखाई ने सूझबूझ और SDPO, Theog का कार्य प्रशंसनीय रहा ।
जांच की स्थिति में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और FIR संख्या- 20/25 , पुलिस थाना – न्यू शिमला , धारा 137B) दर्ज है। जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों का अपहरण किया गया था, हालांकि पुलिस ने अभी पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है। तीनों 11 साल के हैं और स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ते हैं। शनिवार दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर ये छात्र स्कूल से आउट-पास लेकर बाहर निकले थे। उन्हें शाम 5 बजे तक हॉस्टल लौटना था, लेकिन तय समय पर वापस न लौटने और संपर्क न होने पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी।शिकायत के आधार पर न्यू शिमला थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 बी के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने शहर के प्रवेश-निकास मार्गों, बस अड्डों और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी।
आखिरकार तलाशी के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और रविवार को कोटखाई क्षेत्र से तीनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार फिलहाल बच्चों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। तीनों परिवार अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ले रहे हैं।
बिशप कॉटन स्कूल का यह मामला न केवल शिमला बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। वर्ष 1859 में स्थापित यह बोर्डिंग स्कूल एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जो सख्त अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए जाना जाता है।




