
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िला के नेरीपुल-गिरीपुल मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मार्ग के बगैरना क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर एक चलती हुई बस पर आ गिरा। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए।हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।


गौरतलब है कि हाल ही में लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ी हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।




